20 Apr 2024, 18:12:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

एफओएसएमआई ने माइक्रोसाफ्टट से हाथ मिलाया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 20 2015 7:03PM | Updated Date: May 20 2015 7:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। माइक्रोसाफ्ट ने लघु एवं मझौले उद्योगों के संगठन, एफओएसएमआई से हाथ मिलाया है ताकि पश्चिम बंगाल में लघु व मझौले उद्योगों को क्लाउड समाधान व अन्य नई प्रौद्योगिकी अंगीकार करने में मदद की जा सके। एफओएसएमआई के अध्यक्ष विश्वनाथ भट्टाचार्य ने आज यहां यह जानकारी दी।
  

उन्होंने कहा, ‘एफओएसएमआई लघु व मझौले उद्योगों को क्लाउड व अन्य नवोन्मेषी प्रौद्योगिकी अपनाने में मदद के लिए भूमिका निभाएगा। इन प्रौद्योगिकी से सदस्यों की आय अर्जन व प्रतिस्पर्धी क्षमता बढेगी।’ उन्होंने कहा कि एफओएसएमआई माइक्रोसाफ्ट के साथ साथ माइक्रोसाफ्ट की एक लाइसेंसिंग समाधान भागीदार एंबी साफ्टवेयर के साथ भी काम करेगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »