25 Apr 2024, 06:08:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

B'day Special: नीता अंबानी आज देश की सबसे अमीर महिलाओं में से एक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 1 2017 5:30PM | Updated Date: Nov 1 2017 5:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। बॉलीवुड हो या क्रिकेट, देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की पत्‍नी और जानी मानी बिजनेसवुमेन नीता अंबानी ने लगभग हर जगह अपनी दमदार उपस्‍थ‍िति दर्ज कराई है। रिलायंस इंडस्‍ट्रीज की डायरेक्‍टर से लेकर आईपीएल की टीम मुंबई इंडियन्‍स की मालकिन तक, नीता अंबानी के नाम बहुत सी उपलब्‍धियां है और बुधवार उनका जन्‍मदिन है 1963 को जन्‍मी नीता अंबानी आज देश की सबसे अमीर महिलाओं में से एक है।
 
मिडिल क्‍लास परिवार से ताल्‍लुक रखने वाली नीता अंबानी हमेशा से क्‍लासिकल डांसर बनना चाहती थी। आज अपना 55वां जन्‍मदिन बना रहीं नीता अंबानी अक्‍सर डांस करके ही अपना स्‍ट्रैस भी कम करती है। बता दें कि पिछले साल ही रिलायंस फाउंडेशन की प्रमुख नीता अंबनी को फोर्ब्स ने एशिया की सबसे शक्तिशाली महिला कारोबारी घोषित किया। नीता इस क्षेत्र की 50 प्रमुख उद्यमियों की सूची में टॉप पर रह चुकी है। दुनिया की इस 50 महिलाओं की सूची में आठ भारतीय महिलाओं ने जगह बनाई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »