28 Mar 2024, 19:47:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Corporate

इस साल कर्मचारियों को 6.5 से 9 प्रतिशत की वेतनवृद्धि देगी इन्फोसिस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2015 8:20PM | Updated Date: Mar 27 2015 8:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश की दूसरी सबसे बड़ी साफ्टवेयर सेवा कंपनी इन्फोसिस वित्त वर्ष 2015-16 में भारत में अपने कर्मचारियों को 6.5 से 9 प्रतिशत की वेतनवृद्धि देगी।  सूत्रों ने बताया कि कंपनी के कर्मचारियों का वेतन 1 अप्रैल से बढ़ेगा। औसतन कर्मचारियों के वेतन में 6.5 फीसद की वृद्धि होगी।  सूत्रों ने कहा कि कंपनी में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को 9 प्रतिशत  की वेतनवृद्धि मिलेगी। वहीं आॅनसाइट कर्मचारियों को दो प्रतिशत की वेतनवृद्धि मिलेगी। कंपनी प्रवक्ता ने इस खबर की पुष्टि की।
   

 

पिछले साल कंपनी ने भारत में अपने कर्मचारियों को 6 से 8 प्रतिशत की वेतनवृद्धि दी थी। वहीं आनसाइट कर्मचारियों को एक से दो प्रतिशत की वृद्धि की गई थी। विशाल सिक्का के पिछले साल कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पदभार संभालने के बाद यह पहली वेतनवृद्धि है। सिक्का के नेतृत्व में कंपनी ने अपने कर्मचारियों को रोकने के लिए कई कदम उठाए हैं। दिसंबर तिमाही में कर्मचारियों को 100 प्रतिशत वैरिएबल बोनस भुगतान किया गया है।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »