29 Mar 2024, 00:21:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

भ्रष्टाचार मामले में सैमसंग के वाइस चेयरमैन ली जे को 5 साल की जेल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 25 2017 2:49PM | Updated Date: Aug 25 2017 2:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। साउथ कोरि‍या में एक कोर्ट ने सैंमसंग के वाइस चेयरमैन ली जे यांग को घूसखोरी, अदालत के सामने गलत बयानी तथा अन्य अपराध के लि‍ए पांच साल जेल की सजा सुनाई है। ली पर दक्षिण कोरिया की पूर्व राष्ट्रपति पार्क ग्वेन हे के निकट सहयोगी को सरकारी फेवर पाने के लिए रिश्वत देने का आरोप है। ली जे यंग 49 साल के हैं।

ली के वकील सोंग वू-चियोल ने कहा कि ली निचली अदालत के इस फैसले को चुनौती देंगे। उन्‍होंने कहा कि यह पूरा फैसला अस्‍वीकार्य है। वकील ने कहा कि उन्‍हें पूरा भरोसा है कि ली बेकसूर हैं और हाई कोर्ट इसे मानेगी। दक्षिण कोरिया के कानून के मुताबिक तीन साल से अधिक की सजा को रद्द नहीं किया जा सकता है। किसी बिजनेस लीडर को 5 साल की सजा अब तक सबसे लंबी सजा है। सरकारी वकील ने कहा कि सैमसंग ने अपनी दो इकाईयों के विलय के लिए 2015 में सरकार से मदद मांगी थी, जो विवादित थी। इस विलय के बाद ली को पूरे बिजनेस पर अपना नियंत्रण मजबूत करने में मदद मिलती। ली के वकील ने कहा कि यह विलय सभी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए किया गया है लेकिन कोर्ट इसे मानने को राजी नहीं है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »