18 Apr 2024, 09:21:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

नीता अंबानी के 315 करोड़ वाले फोन के पीछे ये है सच्चाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 5 2017 12:40PM | Updated Date: Aug 5 2017 12:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। प्राचीन समय से ‘राई का पहाड़ बनाना’ कहावत चली आ रही है, लेकिन इस कहावत को असल मायने में सही साबित करने का बीड़ा उठाया सोशल मीडिया ने पिछले दिनों किसी ने मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी के मोबाइल के दाम से जुड़ा एक अफवाह बम फोड़ दिया। अफवाह थी कि भाभी जी के फोन की कीमत करीब 315 करोड़ रुपए है।

हर किसी ने एक दूसरे के सोर्स पर बंदूक रखते हुए ये खबर जबर तरीके से फैलाई। बात इतनी फैली की 24 घंटे में से 25 घंटे व्यस्त रहने वाले मुकेश अंबानी तक पहुंच गई। फिर क्या था, फैले हुए रायते को समेटने के लिए रिलायंस के अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई। 
 
आखिर कितने का है फोन?
अब रिलायंस के अधिकारी इस खबर पर सामने आए हैं। रिलायंस जियो के जनरल मैनेजर अर्जुन शर्मा ने इस बारे में मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि कुछ मीडिया हाउसेज अंबानी परिवार के खिलाफ झूठी खबरें फैला रहे हैं। नीता अंबानी के फोन की कीमत इतनी ज्यादा नहीं है, लेकिन उन्होंने ये नहीं बताया कि आखिर फोन की कीमत कितनी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »