29 Mar 2024, 04:48:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

बाजार में अचारी फ्लेवर्स कंडोम, सोशल मीडिया पर लोग ले रहे मजे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 4 2017 4:33PM | Updated Date: Aug 4 2017 4:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कंडोम के आपने कई फ्लेवर्स के बारे में पढ़ा और सुना होगा। कंडोम बनाने वाली कंपनियां बहुत से फ्लेवर्स में कंडोम का प्रोडक्शन करती हैं। स्ट्रॉबेरी से लेकर कॉफी तक कई तरह के कंडोम आज बाजार में मौजूद हैं। लेकिन क्या आपने कभी कंडोम में अचारी फ्लेवर के बारे में सुना है।

जी हां, कंडोम बनाने वाली कंपनी मेनफोर्स इंडिया कंडोम के फ्लेवर में देसी तड़का लगाते हुए एक कंडोम लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने अपने फेसबुक पेज पर ‘अचारी फ्लेवर’ कंडोम का एक विज्ञापन भी पोस्ट किया है।
 
विज्ञापन पोस्‍ट करने के दौरान कैप्शन लि‍खा गया है कि अगर आप अचार खाना पसंद करते हैं तो खुद को टैग करें। इतना ही नहीं, विज्ञापन में भी कहा गया है कि अचारी कंडोम उन लोगों के लिए खास है जो परांठा और अचार को बेहद पसंद करते हैं। इस ऐड में एक तरफ जहां कंडोम का बॉक्स दिया हुआ है वहीं फोटो में नीचे की तरफ अचार का बाउल रखा है और टॉप पर परांठा बनाया हुआ है। इतना ही नहीं, इस विज्ञापन की टैग लाइन भी #FlavoursOfIndia रखी गई है। यानि ये भारतीयों के लिए ही डिजाइन किया जा रहा है। ये विज्ञापन एकदम क्रिस्पी बनाया गया है।
 
बहरहाल, लोगों को देसी चीजें बहुत पसंद आती है लेकिन सोचने वाली बात ये है कि कंडोम में अचारी फ्लेवर क्या रंग लेकर आता है। अचारी कंडोम की जानकारी के बाद ये खबर सोशल मीडिया पर खूब ट्रॉल की जा रही है। कहीं लोग इसे बहुत पसंद कर रहे हैं तो कहीं लोग इसका खूब मजाक उड़ा रहे हैं जबकि कुछ लोग ऐसे भी हैं जिसे कंडोम के फ्लेवर से कोई फर्क नहीं पड़ता।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »