20 Apr 2024, 03:33:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

हर महीने 4 रुपए बढ़ेंगे सब्सिडी वाले सिलेंडर के दामः सरकार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 31 2017 8:57PM | Updated Date: Jul 31 2017 8:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रसोई गैस इस्तेमाल करने वालों के लिए एक बुरी खबर है। केंद्र सरकार ने तेल कंपनियों को हर महीने सब्सिडी वाले रसोई गैस की कीमत 4 रुपये प्रति सिलेंडर में बढ़ाने का आदेश दिया है। यह जानकारी पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दी है।
 
कहा जा रहा है कि, सरकार का ऐसा करने का मकसद अगले साल मार्च तक पूरी सब्सिडी को खत्म करना है। बता दें कि, अभी हर परिवार को साल में 12 सब्सिडी वाले सिलेंडर की पात्रता है। इस सीमा के बाद बाजार मूल्‍य पर सिलेंडर खरीदना होता है। 
 
हालांकि, इसके पहले सरकार ने तेल कंपनियों से सब्सिडी पर मिलने वाले सिलेंडरों के दाम हर महीने 2 रुपए बढ़ाने का आदेश दिया था। लेकिन अब सिलेंडरों की कीमत 2 से बढ़ाकर 4 रु. कर दी गई है। 
 
सरकार ने 1 जुलाई 2016 को गैस सिलेंडर की कीमतों में हर महीने 2 रुपए बढ़ाने का आदेश जारी किया गया था जिसके बाद से अब तक तेल कंपनियां कुल मिलाकर 10 बार एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा चुकी हैं। 
 
सरकार ने 30 मई, 2017 के अपने आदेश के अनुसार, ओएमसी को फिर से अधिकृत कर दिया है कि वो गैस सिलेंडर के दाम में 4 रुपए प्रतिमाह का इजाफा करें, जो कि 1 जून 2017 से प्रभावी होगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »