19 Apr 2024, 11:53:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

बिल गेट्स नहीं...अमेजन के जेफ बिजोस हैं अब विश्व के सबसे रईस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 28 2017 12:12AM | Updated Date: Jul 28 2017 12:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यू यॉर्क। ई-कॉमर्स रिटेलर अमेजन के संस्थापक जेफ बिजोस दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी के स्टॉक्स में आई तेजी के चलते बिजोस ने माइक्रोसॉफ्ट के मुखिया बिल गेट्स को पीछे छोड़ दिया। 

 
गेट्स मई, 2013 से विश्व के सबसे धनवान व्यक्ति थे। गुरुवार को न्यू यॉर्क स्टॉक एक्सचेंज खुलने के साथ ही अमेजन का शेयर 1.3 फीसदी की तेजी के साथ 1,065 डॉलर पर खुला, जिससे बिजोस की कुल नेटवर्थ 90.9 अरब डॉलर के पार पहुंच गई। दूसरी बिल गेट्स की कुल नेटवर्थ 90.7 अरब डॉलर रह गई। 
 
एक साल में बढ़े 25.6 अरब डॉलर
बिजोस ऐसे अरबपति हैं, जिनकी दौलत बीते एक साल के दौरान दुनिया में सबसे ज्यादा बढ़ी है। साल भर में उनकी दौलत 25.6 अरब डॉलर (1.66 लाख करोड़ रुपए) बढ़ी है। इसी दौरान बिल गेट्स की मिल्कियत में महज 8.4 अरब डॉलर (54 हजार करोड़ रुपए) का ही इजाफा हुआ है।
 
बढ़ रही है अमेजन की हिस्सेदारी
निवेशकों और विश्लेषकों की नजर अमेजन के अपैरल और ग्रॉसरीज जैसी श्रेणियों में बढ़ती बाजार हिस्सेदारी पर बनी हुई है। रिटेलर कंपनी 99 डॉलर प्रति वर्ष की कीमत पर दी जाने वाली अपनी अमेजन प्राइम सर्विस के माध्यम से अमेजन डिलिवरी डिस्काउंट तथा वीडियो व म्यूजिक स्ट्रीमिंग की पेशकश करती है। यह सेवा लेने वाले ग्राहक अमेजन पर भरपूर खर्च करते हैं।
 
विश्व के टॉप-5 धनी                   
जेफ बिजोस 90.9
बिल गेट्स 90.7
अमैंसियो ऑर्टिगा 82.7
वॉरेन बफे 74.5
मार्क जुकरबर्ग 70.5 (अरब डॉलर में)
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »