20 Apr 2024, 18:15:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

बीपीसीएल को विस्तार परियोजना के लिए पर्यावरण मंत्रालय की मंजूरी मिली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 10 2015 5:16PM | Updated Date: May 10 2015 5:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोच्चि। भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन (बीपीसीएल) को यहां अपनी रिफाइनरी में 4,588 करोड़ रूपए की विस्तार परियोजना के लिए पर्यावरण मंत्रालय की मंजूरी मिल गई है।

इससे कंपनी अपनी कुछ बेहतरीन पेट्रोरसायन उत्पाद के उत्पादन की महत्वाकांक्षी योजना को आगे बढ़ा सकेगी, जिनका अभी तक देश में आयात किया जाता है।
   
पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा यह एक बड़ी परियोजना है। इस मेक इन इंडिया परियोजना की अनुमानित लागत 4,588 करोड़ रूपए है।

यह परियोजना कोच्चि के पास रिफाइनरी के नजदीक स्थित होगी। यह अनावश्यक रूप से लटकी थी। इसे हमने शुक्रवार को मंजूरी दे दी।

बीपीसीएल ने कहा कि इस परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण गतिविधियां पूरी हो गई हैं। परियोजना की अनुमानित लागत 4,588 करोड़ रूपए है। इसमें पर्यावरण प्रबंधन और कारपोरेट सामाजिक दायित्व की लागत भी शामिल है।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »