24 Apr 2024, 18:00:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Corporate

गैस पाइपलाइन में आग: रिलायंस इंडस्ट्रीज ने आपूर्ति बहाल की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2015 2:25PM | Updated Date: Mar 27 2015 2:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हैदराबाद। रिलायंस इंडस्ट्रीज तेलंगाना के सदाशिवपेट में ट्रंक पाइपलाइन को नुकसान व उसमें आग लगने की घटना से हुए गैस नुकसान का आकलन कर रही है। हालांकि, कंपनी ने गैस आपूर्ति बहाल कर दी है। रविवार तड़के आरजीटीआईएल द्वारा परिचालित मेडक जिले के सदाशिवेट में 1,375 किलोमीटर लंबी प्राकृतिक गैस पाइपलाइन में आग लग गई थी। एक सूत्र ने पीटीआई  भाषा से कहा कि पाइपलाइन के जरिये कल रात गैस की आपूर्ति बहाल कर दी गई। 

 


इस पाइपलाइन के जरिये रिलायंस इंडस्ट्रीज के केजी-डी6 क्षेत्र की गैस को काकीनाड़ा से गुजरात के भरच के लिये गैस परिवहन किया जाता है जिसकी आपूर्ति कंपनी के ग्राहकों को की जाती है। कंपनी ने इससे पहले कहा था कि इस घटना में कोई हताहत या घायल नहीं हुआ था। कंपनी ने एक बयान में कहा कि आग की वजह से गैस के नुकसान का आकलन किया जा रहा है। मीडिया में जो खबरें आई हैं उसकी तुलना में यह नुकसान काफी कम होगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »