29 Mar 2024, 12:23:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Corporate

मुकेश अंबानी सबसे धनी भारतीय, विश्व में गेट्स पहले स्थान पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2015 2:23PM | Updated Date: Mar 27 2015 2:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयार्क। धनाढ़्य भारतीयों में मुकेश अंबानी 21 अरब डालर के नेटवर्थ के साथ अपनी शीर्ष स्थिति लगातार आठवें साल बरकरार रखी है। वहीं वैश्विक धनवानों की सूची में वह एक पायदान उपर आये हैं जबकि इस सूची में एक बार फिर साफ्टवेयर दिग्गज बिल गेट्स पहले स्थान पर रहे हैं।
  

फोर्ब्स की धनवानों की सूची, 2015 आज प्रकाशित हुई। इसमें 90 भारतीयों में अंबानी (वैश्विक स्तर पर 39वें) के बाद औषधि क्षेत्र के दिग्गज कारोबार दिलीप सांघवी (20 अरब डालर के नेटवर्थ के साथ 44वें स्थान पर) तथा अजीम प्रेमजी (19.1 अरब डालर के साथ 48वें पायदान पर) का स्थान है।
   

वहीं फोर्ब्स की धनाढ्यों की सूची में 79.2 अरब डालर के नेटवर्थ के साथ गेट्स सबसे उपर हैं। पिछले 21 साल में यह 16वीं बार है जब साफ्टवेयर दिग्गज सूची में अव्वल रहे हैं। इस सूची में गेट्स के बाद मैक्सिको के कार्लोस स्लिम हेलु दूसरे तथा चर्चित अमेरिकी निवेशक वारेन बफे तीसरे स्थान पर हैं।
  

सूची की घोषणा करते हुए फोर्ब्स ने कहा कि दुनिया के धन कुबेरों पर वैश्विक आर्थिक उतार-चढ़ाव का कोई असर नहीं पड़ा और उनकी संपत्ति बढ़ी है। कुल मिलाकर 1,826 अरबपतियों के पास 7050 अरब डालर का नेटवर्थ है जो एक साल पहले 6400 अरब डालर था।
   

सूची में जिन भारतीयों को जगह मिली है उनमें शिव नादर (66वें- 14.8 अरब डालर), हिंदुजा ब्रदर्स (69वें- 14.5 अरब डालर), लक्ष्मी मित्तल (82वें-13.5 अरब डालर), कुमार मंगल बिड़ला (142वें - 9 अरब डालर), उदय कोटक (185वें-7.2 अरब डालर), गौतम अदाणी (208वें-6.6 अरब डालर), सुनील मित्तल (208वें-6.6 अरब डालर) तथा साइरस पूनावाला (208वें -6.6 अरब डालर) शामिल हैं। अनिल अंबानी 4 अरब डालर के नटवर्थ के साथ सूची में 418वें स्थान पर हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »