20 Apr 2024, 12:48:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Corporate

राजमार्ग, जहाजरानी क्षेत्र में 2019 तक होगा 10 लाख करोड़ रूपए का निवेश: गडकरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2015 2:14PM | Updated Date: Mar 27 2015 2:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 2019 तक राजमार्ग और जहाजरानी क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रूपए के निवेश की योजना का अनावरण करते हुए कहा है कि अगले पांच साल में देश के मूल बुनियादी ढांचे का चेहरा बदल जाएगा।  गडकरी ने कहा, मेरा लक्ष्य अपने मौजूदा कार्यकाल में राजमार्ग क्षेत्र में पांच लाख करोड़ रूपए के कार्य करना है। इसके अलावा जहाजरानी क्षेत्र में भी पांच लाख करोड़ रूपए का निवेश आएगा। इस तरह दोनों महत्वपूर्ण ढांचागत मंत्रालयों में निवेश 10 लाख करोड़ रूपए पर पहुंच जाएगा।

 

 

उन्होंने कहा, मुझे विश्वास है कि इससे पांच साल में मूल बुनियादी ढांचे की तस्वीर बदल जाएगी। परियोजनाओं की रफ्तार पहले ही बढ़ाई जा चुकी है और सभी अड़चनों को दूर करने के लिए समन्वित प्रयास किए जा रहे हैं। गडकरी को ‘फ्लाईओवर मैन आॅफ महाराष्ट्र’ कहा जाता है। महाराष्ट्र के पीडब्ल्यूडी मंत्री के रूप में गडकरी ने राज्य में फ्लाईओवर के नेटवर्क का निर्माण कराया था। साथ ही उनके कार्यकाल के दौरान मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे भी बना था।  उन्होंने कहा, मैं कुल ढांचे में सुधार के लिए प्रतिबद्ध हूं। मेरा पहला कर्तव्य प्रतिदिन 30 किलोमीटर सड़कों का निर्माण है। इस साल मार्च के अंत तक हम 15 किलोमीटर प्रतिदिन का लक्ष्य पा सकेंगे। पूर्ववर्ती सरकार के दौरान यह मात्र दो किलोमीटर था। मार्च, 2016 तक हम इस लक्ष्य को पाने में सफल रहेंगे।


  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »