19 Apr 2024, 00:31:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

विश्व की 2000 शक्तिशाली कंपनियों में से 56 भारत में हैं: फोर्ब्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 7 2015 12:36PM | Updated Date: May 7 2015 12:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयार्क। विश्व की 200 सबसे बड़ी और शक्तिशाली सूचीबद्ध कंपनियों में से 56 भारत में हैं। यह बात फोर्ब्स की सालाना सूची में कही गई जिसमें 579 कंपनियों के साथ अमेरिका शीर्ष पर है।
   
मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज फोर्ब्स की 2015 की ‘ग्लोबल 2000’ सूची में 56 भारतीय कंपनियों में अग्रणी है।
   
इस सूची में विश्व की सबसे बड़ी कंपनियों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई है और इससे स्पष्ट है कि मौजूदा वैश्विक कारोबार परिदृश्य में अमेरिका और चीन प्रभुत्व की स्थिति में है। लगातार दूसरे साल शीर्ष एक से 10 कंपनियों में दोनों देशों का ही स्थान रहा।
   
फोर्ब्स ने कहा कि पहली बार चीन के चार सबसे बड़े बैंक शीर्ष चार स्थानों पर हैं। चीन में विश्व की 232 सबसे बड़ी कंपनियां हैं और यह पहली बार जापान को पार कर अन्य देशों से आगे बढ़ गया है। इधर 218 कंपनियों के साथ जापान तीसरे स्थान पर आ गया। भारत ने पिछले साल की सूची में दो और कंपनियां जोड़ीं।
   
रिलायंस इंडस्ट्रीज इस सूची में 142वें स्थान पर है जो पिछले साल के 135वें स्थान से नीचे है। रिलायंस का बाजार मूल्यांकन 42.9 अरब डॉलर और बिक्री 71.7 अरब डॉलर रहा। रिलायंस के बाद भारतीय स्टेट बैंक बैंक का स्थान रहा जो 152वें स्थान है और उसका बाजार मूल्यांकन 33 अरब डॉलर है।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »