25 Apr 2024, 12:07:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। देश की सबसे बड़ी आईटी सेवा कंपनी टीसीएस वित्त वर्ष 2015-16 में विभिन्न प्रौद्योगिकी संस्थानों के परिसरों से 35,000 नियुक्ति के लक्ष्य पर कायम है। सालाना नासकॉम इंडिया लीडरशिप फोरम, 2015 के दौरान अलग से बातचीत में कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी तथा प्रबंध निदेशक एन चंद्रशेखरन ने कहा हम नियुक्ति योजना का पालन करेंगे, इसमें कोई बदलाव नहीं है। उल्लेखनीय है कि टाटा समूह की कंपनी ने पिछले वर्ष अक्टूबर में वित्त वर्ष 2015-16 में विभिन्न प्रौद्योगिकी संस्थानों से 35,000 नियुक्तियां करेगी। यह 2014-15 में 25,000 नियुक्ति की तुलना में अधिक है।
  

 

हालांकि कंपनी ने बेहतर प्रदर्शन नहीं करने को लेकर 1,000 कर्मचारियों की छंटनी की। इसको लेकर कंपनी की काफी आलोचना हुई और उसकी रणनीति को लेकर चिंता जताई गई। यह पूछे जाने पर कि क्या वेतन ढांचा पूर्व की तरह रहेगा, चंद्रशेखरन ने कोई सीधा जवाब नहीं दिया। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि नए और मझाले स्तर पर कुल कितनी नई नियुक्ति होगा। सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों का निकाय नासकॉम का निर्यात वृद्धि 2015-16 में 12 से 14 प्रतिशत रहने के अनुमान पर चंद्रशेखरन ने कहा कि आमतौर पर टीसीएस की वृद्धि उद्योग की सालाना वृद्धि से ज्यादा रहती है। हालांकि उन्होंने इस बारे में कुछ भी विस्तार से बताने से मना कर दिया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »