26 Apr 2024, 03:09:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Corporate

इंदौर के क्रिस्टल आईटी पार्क में यश टेक्नोलॉजीज का विकास केंद्र शुरू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2015 1:41PM | Updated Date: Mar 27 2015 1:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। आईटी कम्पनी यश टेक्नोलॉजीज ने बुधवार को घोषणा की उसने यहां क्रिस्टल आईटी पार्क में 30 लाख डॉलर से ज्यादा के निवेश से नया विकास केंद्र शुरू किया है। क्रिस्टल आईटी पार्क को विशेष आर्थिक क्षेत्र (सेज) का दर्जा हासिल है। यश टेक्नोलॉजीज के प्रबंध निदेशक कीर्ति बाहेती के हवाले से कम्पनी की विज्ञप्ति में कहा गया क्रिस्टल आईटी पार्क में हमारा नया विकास केंद्र 55,000 वर्ग फुट मेें फैला है।

 

हमने इस केंद्र को विकसित करने में 30 लाख डॉलर से ज्यादा का निवेश किया है। उन्होंने बताया कि यश टेक्नोलॉजीज के इस नए विकास केंद्र के जरिए विश्व भर के ग्राहकों को आईटी सेवाएं मुहैया कराई जाएगी। यह कम्पनी का भारत में 12 वां विकास केंद्र है। इस केंद्र में 500 से ज्यादा कर्मचारियों के काम करने की सुविधा है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »