29 Mar 2024, 18:44:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Corporate

टीसीएस के डिजिटल कारोबार से पांच अरब डॉलर की आय का अनुमान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2015 1:18PM | Updated Date: Mar 27 2015 1:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश के सबसे बड़े साफ्टवेयर निर्यातक टीसीएस ने बुधवार को कहा कि उसने डिजिटल कारोबार से एक दो साल में पांच अरब डॉलर तक आय कमाने का लक्ष्य रखा है। कंपनी ने इस क्षेत्र में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए चालू वित्त वर्ष के दौरान 1,500 अनुभवी कर्मचारियों की नियुक्ति की है। कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा 2014-15 की पहली तीन तिमाहियों में टीसीएस ने विशिष्ट डिजिटल कौशल वाले 1,500 से अधिक अनुभवी कर्मचारियों की नियुक्ति की है।

 

कंपनी ने डाटा वैज्ञानिकों और डिजाइन परिकल्पना, उपयोक्ता अनुभव तथा इंटरनेट आफ थिंग्स से जुड़े पेशेवरों की भी नियुक्ति की। उल्लेखनीय है कि देश की इस नंबर एक साफ्टवेयर एवं साफ्टवेयर सेवा निर्यातक कंपनी में तीन लाख से अधिक कर्मचारी हैं और देश में एक हजार कर्मचारियों को अच्छा प्रदर्शन नहीं करने के आरोप में निकालने को लेकर सोसल नेटवर्किंग साइटों पर आलोचना झेलनी पड़ रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »