29 Mar 2024, 10:36:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Corporate

भारतीय कर्मचारियों के वेतन में इस साल हो सकती है 11.3 प्रतिशत की वृद्धि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2015 1:17PM | Updated Date: Mar 27 2015 1:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत में कर्मचारियों के वेतन में इस साल औसतन 11.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हो सकती है और उम्मीद है कि एफएमसीजी तथा रसायन उद्योग बाजार का प्रतिनिधित्व करेगा। यह बात वैश्विक प्रबंधन परामर्श कंपनी हे ग्रुप की रपट में कही गई। हे ग्रुप इंडिया के भारतीय कारोबार के प्रबंधक आमेर हलीम ने कहा ‘हमने जो अध्ययन किया है उसके आधार पर 2015 में वेतन वृद्धि दहाई अंक में रहेगी। फिलहाल बाजार 10-11 प्रतिशत की वेतन वृद्धि की उम्मीद कर सकता है।

 

हे ग्रुप के मुताबिक परिचालन और लिपिक स्तर के पेशेवरों की वेतन वृद्धि 11.9 प्रतिशत जबकि मझोले स्तर के प्रबंधन स्तर पर कर्मचारियों का वेतन 11.1 प्रतिशत बढ़ सकता है।


  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »