20 Apr 2024, 11:16:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Corporate

वृंदावन आवासीय परियोजना में 1,000 करोड़ रू.निवेश करेगी इनफिनिटी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2015 1:14PM | Updated Date: Mar 27 2015 1:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रीयल एस्टेट फर्म इनफिनिटी ग्रुप वृंदावन में एक रिहाइशी परियोजना के निर्माण में अगले पांच साल के दौरान करीब 1,000 करोड़ रूपए का निवेश करेगी। कोलकाता स्थित फर्म वृंदावन में बन रहे दुनिया के सबसे ऊंचे मंदिर ‘वृंदावन चंद्रोदय मंदिर’ के पास 40 एकड़ क्षेत्र में यह परियोजना विकसित करेगी। चंद्रोदय मंदिर 700 फुट ऊंचा होगा।

 

इनफिनिटी ग्रुप के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक रवीन्द्र चमड़िया ने कहा, हम वृंदावन में एक रिहाइशी परियोजना लेकर आ रहे हैं जिसमें करीब 2,000 रिहाइशी इकाइयां एवं 140 विला होंगे। परियोजना को कई चरणों में विकसित किया जाएगा।    उन्होंने कहा कि कंपनी ने इस परियोजना में ढांचागत विकास का काम शुरू कर दिया है और निर्माण का ठेका जल्द ही दिया जाएगा। परियोजना की अनुमानित लागत करीब 1,000 करोड़ रूपए है और इसका वित्त पोषण आंतरिक संसाधनों एवं ग्राहकों से अग्रिम लेकर किया जाएगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »