25 Apr 2024, 13:11:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

एन चंद्रशेखरन को TATA ग्रुप की कमान, 149 साल में पहले गैर पारसी चेयरमैन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 12 2017 8:32PM | Updated Date: Jan 12 2017 8:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुम्बई। टीसीएस के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ रहे नटराजन चंद्रशेखरन को टाटा संस का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। टाटा संस के निदेशक मंडल की गुरूवार को हुई बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में  चंद्रशेखरन के नाम पर मुहर लग गई।
 
चंद्रशेखरन  की नियुक्ति 21 फरवरी से प्रभावी होगी। टाटा संस के निदेशक मंडल ने कहा,"चंद्रशेखरन ने टीसीएस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक के रुप में अपनी उत्कृष्ट सेवा देकर नेतृत्व क्षमता का सफल प्रदर्शन किया है।
 
टाटा सन्स के 149 साल के इतिहास में चंद्रशेखरन पहले गैर-पारसी चेयरमैन होंगे। इसके अलावा टाटा परिवार के बाहर से ग्रुप संभालने वाले वो तीसरे शख्स हैं। 
 
टाटा संस ने अपने पूर्व अध्यक्ष साइरस मिस्त्री को 24 अक्टूबर को पद से हटा दिया था और उनके पूर्ववर्ती तथा समूह के मानद अध्यक्ष रतन टाटा को अस्थायी तौर पर कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया था।
 
इसके बाद मिस्त्री और टाटा समूह के बीच में लंबी कॉर्पोरेट जंग छिड़ गई थी। दोनों समूहों ने मीडिया में एक-दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगाए और अंतत: पिछले महीने मिस्त्री ने समूह की सभी कंपनियों के निदेशक मंडल से इस्तीफा देते हुए इस लड़ाई को कोर्ट में ले जाने की धमकी दी है। 
 
कंपनी के निदेशक मंडल ने कहा, "हमें उम्मीद है कि चंद्रशेखरन अब पूरे टाटा समूह को प्रेरित करेंगे कि वे टाटा समूह के मूल्यों को ध्यान में रखते हुए अपने-अपने क्षेत्र में पूरी क्षमता का उपयोग करेंगे।
 
कौन हैं चंद्रशेखरन 
चंद्रशेखरन का जन्‍म तमिलनाडु के मोहनुर में हुआ था। कंप्यूटर एप्लिकेशंस में स्रातकोत्तर चंद्रशेखरन वर्ष 1987 में टाटा समूह से जुड़े थे। वह वर्ष 2009 में टीसीएस के सीईओ एवं प्रबंध निदेशक  नियुक्त हुए थे। वह गत वर्ष 25 अक्टूबर को टाटा संस के निदेशकमंडल में शामिल हुए थे। इसके अलावा एम्‍स्टरडम, बॉस्‍टन, शिकागो और मुंबई समेत कई जगह मैराथन में हिस्‍सा ले चुके हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »