26 Apr 2024, 02:48:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

फोर्ब्स ने जारी की 100 अमीरों सूची, मुकेश अंबानी लगातार 9वें साल सबसे धनी शख्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2016 7:47PM | Updated Date: Sep 22 2016 7:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिंगापुर। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी को लगातार नौंवे साल भारत की सबसे धनी हस्ती आंका गया है और उसकी निवल संपत्ति बढ़कर 22.7 अरब डॉलर हो गई है। सनफार्मा के दिलीप सांघवी 16.9 अरब डॉलर संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर रहे हैं।
     
सौ सबसे अमीर लोगों की सूची में योग गर रामदेव के सहयोगी और उनके आयुर्वेदिक एवं खाद्य उत्पादों का कारोबार देखने वाले आचार्य बालकृष्ण का नाम भी शामिल है।
     
धनी व्यक्तियों पर फोर्ब्स पत्रिका की नई वर्षिक सूची में हिंदुजा परिवार 15.2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ भारत के धनी लोगों में तीसरे स्थान पर आ गया है। वहीं सूची में विप्रो के अजीम प्रेमजी एक पायदान खिसककर चौथे स्थान पर आ गए हैं। उनकी संपत्ति 15 अरब डालर आंकी गई है।
    
आचार्य बालकृष्ण 48वें स्थान पर
इस सूची में एक आश्चर्यजनक नाम पतंजलि आयुर्वेद के आचार्य बालकृष्ण का है। बाबा रामदेव के निकट सहयोगी बालकृष्ण को 2.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ सूची में 48वें स्थान पर रखा गया है।

सूची में चार महिलाएं भी शामिल   
इस वर्ष फोर्ब्स की 100 सबसे अमीर भारतीयों की सूची में चार महिलाओं ने अपना स्थान बनाया है जिनमें ओ. पी. जिंदल समूह की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल शामिल हैं।
   
इस सूची में शामिल अन्य महिलाओं में बायोकॉन लिमिटेड की प्रमुख किरन मजूमदार शॉ, हैवेल्स के संस्थापक की पत्नी विनोद गुप्ता और यूएसवी फार्मा की चेयरपर्सन लीना तिवारी हैं।

इन चारों महिलाओं की संपत्ति की संयुक्त नेटवर्थ 11.28 अरब डॉलर है, जबकि इस सूची में शामिल सभी 100 भारतीयों की कुल नेटवर्थ 381 अरब डॉलर है। उल्लेखनीय है कि यह अमेरिकी पत्रिका दुनिया के धनी लोगों की सूचियां भी प्रकाशित करती है।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »