20 Apr 2024, 10:49:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

इंफोसिस 2020 के लक्ष्य पर कायम, कर्मचारियों के लिए ईसॉप योजना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 16 2016 12:00AM | Updated Date: Jul 16 2016 12:00AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरू। इंफोसिस के प्रमुख विशाल सिक्का ने शुक्रवार को भरोसा जताया कि आईटी कंपनी के पास 2020 तक 20 अरब डॉलर की आय हासिल करने की महत्वकांक्षा पूरा करने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि किसी एक तिमाही का प्रदर्शन इस लक्ष्य को हासिल करने के रास्ते में रोड़ा नहीं बनेगा।
  
कंपनी ने कनिष्ठ से लेकर मध्यम स्तर के प्रबंधन स्टाफ के लिए स्टाक विकल्प योजना (ईसॉप) को फिर से जारी किया है। कंपनी ने यह कदम कंपनी छोड़कर जाने वाले कर्मचारियों की संख्या में कमी लाने के लिए उठाया है। चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में यह 21 प्रतिशत रहा है।
  
इंफोसिस का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 7.4 प्रतिशत बढ़कर 51.1 करोड़ डॉलर जबकि कंपनी की आय करीब 11 प्रतिशत बढ़कर 2.5 अरब डॉलर हो गई।
  
हालांकि, कंपनी ने वृहत आर्थिक परिदृश्य को देखते हुए पूरे वर्ष के लिए आय में वृद्धि का अनुमान कम कर 10.5-12 प्रतिशत कर दिया जबकि पहले यह अनुमान 11.5 से 13.5 प्रतिशत रखा गया था। 
  
सिक्का ने कहा, 2020 के लक्ष्य के संदर्भ में, इसका कोई लेना-देना नहीं है। यह हमारी आकांक्षा है। मुझे भरोसा है कि कंपनी सही दिशा में है, कंपनी के लिए सही आकांक्षा होनी चाहिए.... मैंने हमेशा कहा है कि यह लक्ष्य नहीं है। उन्होंने कहा कि कंपनी 20 अरब डालर का मील का पत्थर हासिल करने की दिशा में बढ़ रही है।
  
सिक्का ने कहा, हमारी आकांक्षा प्रति कर्मचारी 80,000 डॉलर आय की बनी हुई  है। अत: 2020 की आकांक्षा बनी हुई और एक तिमाही से यह बाधित नहीं होने जा रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »