16 Apr 2024, 19:39:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

चीन की दो बड़ी कंपनियां इंदौर में करेंगी निवेशः शिवराजसिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 23 2016 1:23PM | Updated Date: Jun 23 2016 1:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। पांच दिवसीय चीन यात्रा पर गए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को उस समय बड़ी सफलता मिली, जब उद्योगपतियों के साथ हुई बैठक में चीन की दो बड़ी कंपनी ओप्पो और दलाई फूड्स ने मध्यप्रदेश में निवेश की इच्छा जताई है।

दोनों कंपनियों के प्रमुखों ने शिवराज सिंह से अलग से मुलाकात की और कहा कि उनकी कंपनी मध्यप्रदेश में आना चाहेंगी। मुख्यमंत्री ने दोनों कपंनियों को आश्वस्त किया कि इसके लिए मध्यप्रदेश सरकार उन्हें हर तरह की सुविधाएं मुहैया कराएगी। मुख्यमंत्री ने दोनों ही कंपनियों के प्रमुखों को इंदौर में होने वाली इन्वेस्टर समिट में भी आमंत्रित किया है।

इन दोनों कंपनियों के जरिए इंदौर और प्रदेश के सैकड़ों लोंगो को रोजगार मिल सकेगा। बता दें कि इसके पहले भी चीन की दो कंपनियां मध्यप्रदेश में निवेश का प्रस्ताव दे चुकी है।
सीएम अब 26 को भारत लौटेंगे
चीन दौरे पर गए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के कार्यक्रम में फेरबदल किया गया है। मुख्यमंत्री को पहले 25 जून को स्वदेश लौटाना था, लेकिन अब वह 26 जून को लौटेंगे। उनका कार्यक्रम एक दिन बढ़ा दिया गया है। वह 24 जून को चीनी उद्योगपितयों के साथ बैठक करेंगे और 25 को चीन से रवाना होंगे।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »