25 Apr 2024, 07:31:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय की मां का निधन, ‌‌म‌िली 4 हफ्ते की परोल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 6 2016 4:27PM | Updated Date: May 6 2016 5:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। संकट में घिरे व्यवसायी सुब्रत राय की मां छवि राय का लखनऊ में गुरूवार देर रात निधन हो गया। वह 95 वर्ष की थीं और पिछले दो वर्षों से भी अधिक समय से गंभीर रूप से बीमार थीं। सेबी के साथ लंबे समय से चल रहे विवाद के कारण सुब्रत राय पिछले दो साल से तिहाड़ जेल में बंद हैं। 

सुप्रीम कोर्ट ने मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति देने का राय का अनुरोध स्वीकार कर लिया। पीठ ने कहा, अस्थायी रिहाई के अनुरोध के लिए सुब्रत राय द्वारा आवेदन दायर किया गया है क्योंकि उनकी मां का शुक्रवार को लखनऊ में निधन हो गया है... हम निर्देश देते हैं कि राय को चार हफ्ते के पेरोल पर रिहा किया जाए। कोर्ट ने कहा है कि सुब्रत रॉय जब पैरोल पर बाहर रहेंगे तो सादे कपड़े में पुलिस उनके साथ रहेगी।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दिल्ली के पुलिस कमिश्नर यह तय करेंगे कि कितने पुलिसकर्मी उनके साथ रहेंगे। कोर्ट ने कहा कि इस दौरान वह देश छोड़ कर नहीं जाएंगे और पुलिस कस्टडी में ही रहेगे।

सहारा ने मां के अंतिम संस्कार और बाकी धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए 3 हफ्तों के परोल के लिए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दी थी। सहारा समूह पर न‌िवेशकों के 24 हजार करोड़ रुपये न लौटाने का आरोप है।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »