24 Apr 2024, 20:35:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Corporate

माल्या की संसद सदस्यता खतरे में, एथिक्स कमेटी ने की सिफारिश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 25 2016 7:57PM | Updated Date: Apr 25 2016 7:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। बैंकों से कर्ज लेकर देश छोड़ने वाले शराब कारोबारी और सांसद विजय माल्या की राज्यसभा की सदस्यता का मामला अब सदन की एथिक्स कमेटी के पास जा पहुंचा है। कमेटी माल्या की सदस्यता रद्द करने पर विचार कर रही है।

राज्यसभा में एथिक्स कमेटी के अध्यक्ष करन सिंह ने कहा, 'माल्या ने लगातार वारंट को नजरअंदाज करके गुनाह किया है, लेकिन फिर भी हम निष्पक्ष न्याय की प्रक्रिया के तहत सात दिनों का समय दे रहे हैं। अगर वह समय रहते पेश नहीं होते तो सदन जरूरी कदम उठाएगा।'

'माल्या का पक्ष आने के बाद होगा फैसला'
एथिक्स कमेटी के अध्यक्ष ने कहा कि माल्या का पक्ष आने के बाद ही समिति कोई फैसला लेगी। इसके लिए समय निर्धारित कर दिया गया है। तीन मई को इस मामले में आखिरी फैसला लिया जाएगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »