26 Apr 2024, 03:01:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

टाटा स्टील ने 100 रूपए में बेच डाली 4800 कर्मचारियों वाली यूनिट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 13 2016 10:33AM | Updated Date: Apr 13 2016 10:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। टाटा स्टील ने ब्रिटेन स्थित अपने कारोबार को बेचने की शुरुआत कर दी है। टाटा स्टील ने लॉन्ग प्रोडक्ट्स नाम की अपनी बिजनस यूनिट को निवेश फर्म ग्रेबुल के हाथों बेच दिया है। टाटा ने इस यूनिट को महज एक पाउंड यानी करीब 95 रुपए में ही बेचा है। सोमवार को दोनों कंपनियों के बीच इस सौदे को लेकर हस्ताक्षर किए गए। इसके तहत मुख्य रूप से टाटा स्टील की उत्तरी इंग्लैंड की स्कनथोर्प यूनिट आती है। लॉन्ग प्रोडक्ट के कारोबार में 4400 कर्मचारी ब्रिटेन और 400 फ्रांस में कार्यरत हैं। 
 
ग्रेबुल कैपिटल के साथ हुई डील को लेकर एक जानकार ने कहा कि इसके बाद टाटा स्टील को अपने कारोबार को ब्रिटेन से समेटने में मदद मिलेगी। प्राइवेट इक्विटी फर्म के साथ हुए बिक्री समझौते के तहत कंपनी की कई संपत्तियां आती हैं, इनमें स्कनथोर्प स्थित यूनिट, उत्तरी फ्रांस में स्थित मिलें, वर्किंगटन स्थित इंजिनियरिंग वर्कशॉप और यॉर्क स्थित डिजाइन कंसल्टेंसी यूनिट शामिल हैं।
 
टाटा के कर्ज को चुकाएगी ग्रेबुल
टाटा स्टील ने करीब एक पाउंड में लॉन्ग प्रोडक्ट्स यूनिट बेचने को लेकर स्थिति साफ की है। कंपनी ने डील की जानकारी देते हुए बताया कि ग्रेबुल ने कंपनी के कर्ज को भी अपने जिम्मे लिया है। इस डील के बाद कंपनी हजारों करोड़ रुपए का कर्ज भी ग्रेबुल के जिम्मे आ गया है। इसलिए एक पाउंड के नॉमिनल रेट पर ही पूरी डील की गई है। इसके अलावा ग्रेबुल इस यूनिट को आगे बढ़ाने के लिए 400 मिलियन पाउंड का फंडिंग पैकेज भी तैयार करेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »