25 Apr 2024, 03:02:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

टीसीएस कर्मचारियों को देगी 2,628 करोड़ रूपए का बोनस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 16 2015 6:35PM | Updated Date: Apr 16 2015 6:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी साफ्टवेयर सेवा कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने कहा कि वह कर्मचारियों को 2,628 करोड़ रूपए का एकबारगी बोनस देगी। कंपनी ने एक बयान में कहा कि टीसीएस अगस्त 2004 में हुई कंपनी की आरंभिक सार्वजनिक पेशकश की 10वीं वर्षगांठ पर कर्मचारियों को विशेष प्रोत्साहन या एक बारगी बोनस प्रदान करेगी।
  
टीसीएस ने कहा कि कंपनी के लिए इस विशेष प्रोत्साहन की लागत 2,628 करोड़ रूपए होगी। वैश्विक स्तर पर जिन कर्मचारियों ने कंपनी में कम से कम एक साल काम किया है वे इस विशेष बोनस का भुगतान पाने योग्य होंगे। कंपनी के पास अक्टूबर से दिसंबर 2014 तिमाही में 3.18 लाख कर्मचारी थे।
  
बयान में कहा गया कि हर कर्मचारी को टीसीएस में उसके सेवा काल के हर साल के एक सप्ताह के वेतन के बराबर प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। टीसीएस अगस्त 2044 में सार्वजनिक निर्गम लाई थी और शेयर बाजारों में सूचीबद्ध हुई उसके बाद से कंपनी भारतीय शेयर बाजार में सबसे अधिक पूंजीकरण वाली कंपनी बन गई।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »