24 Apr 2024, 16:29:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

विजय माल्या का पर्सनल जेट कबाड़ में बिका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 16 2015 11:16AM | Updated Date: Apr 16 2015 11:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मशहूर उद्योगपति विजय माल्या के ऐशोआराम का प्रतीक रहा उनका 11 सीटों वाला प्लेन बिक गया है। किंगफिशर एयरलाइंस के बंद होने के बाद अपना बकाया वसूलने के लिए मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड ने इस जेट प्लेन को 22 लाख रुपये में बेच दिया है। खरीदने वाली कंपनी अब इसे कबाड़ में बदल रही है। आगे की तस्वीरों में देखिए कैसे कबाड़ में बदला जा रहा है इसे।
 
 
मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड यानि एमआईएएल ने एक वक्त तक विजय माल्या की मिल्कियत रहे किंगफिशर के एयरक्राफ्ट को कबाड़ के तौर पर महज 22 लाख रुपये में बेच दिया है। इसे मुंबई स्थित कुर्ला की कंपनी साइलेंट एंटरप्राइजेज ने खरीदा है। ये कंपनी इस 11 सीटर जेट के अलग-अलग पार्ट्स करेगी।
 
 
विजय माल्या के रुतबे में चार चांद लगाने वाले इस जेट पर अब इस कंपनी के कर्मचारी सवारी कर रहे हैं और वो इस प्लेन के अलग-अलग हिस्से करने के लिए रोजाना 8 घंटे लगा रहे हैं।
 
 
माना जा रहा है कि 2005 में ओबरॉय ग्रुप से यूनाइटेड स्पिरिट्स के पास आया ये 30 साल पुराना जेट अगले 4 दिनों में कबाड़ में तब्दील हो जाएगा। दरअसल, किंगफिशर पर एमआईएएल का 53 करोड़ रुपये बकाया है और अब एयरपोर्ट इसे वसूलने के लिए हरसंभव कदम उठा रहा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »