28 Mar 2024, 15:32:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

वोडाफोन ने मुंबई में नेटवर्क विस्तार के लिए किया 1,000 करोड़ रूपए का निवेश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 7 2015 10:57PM | Updated Date: Apr 7 2015 10:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। वोडाफोन इंडिया ने बीते वित्त वर्ष में मुंबई में नेटवर्क विस्तार व अपनी खुदरा मौजूदगी बढ़ाने के लिए 1,000 करोड़ रूपए से अधिक का निवेश किया है। वोडाफोन इंडिया के कारोबार प्रमुख (मुंबई सर्किल) इशमीत सिंह ने कहा हमने गैर स्पेक्ट्रम कार्यक्रम पर 1,000 करोड़ रूपए से अधिक का निवेश किया है। इसमें नेटवर्क का विस्तार व मुंबई सर्किल में खुदरा उपस्थिति बढ़ाना शामिल है। उन्होंने कहा कि 4जी सेवाएं शुरू करना हमारे राडार पर है, लेकिन इसे उचित समय पर किया जाएगा। हमें अभी भी 3जी और वॉयस डेटा सेवाओं में काफी वृद्धि की उम्मीद है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »