19 Apr 2024, 18:58:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

प्रेमजी, नाडार प्रौद्योगिकी क्षेत्र की 20 सबसे अमीर वैश्विक हस्तियों में: फोर्ब्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 12 2015 12:53PM | Updated Date: Aug 12 2015 12:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयार्क। विप्रो के चेयरमैन अजीम प्रेमजी और एचसीएल के संस्थापक शिव नाडार प्रौद्योगिकी क्षेत्र के ऐसे मात्र दो भारतीय उद्योगपति हैं जिन्होंने प्रौद्योगिकी क्षेत्र में दुनिया की 20 सबसे अमीर हस्तियों में जगह बनाई है। यह बात फोर्ब्स द्वारा जारी ऐसी पहली सूची में कही गई जिसमें शीर्ष स्थान माइक्रोसाफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने कही।
 
फोर्ब्स की ‘प्रौद्योगिकी क्षेत्र की 100 सबसे अमीर हस्ती’ की पहली सूची में प्रेमजी को 13वां स्थान मिला है जिनके बाद नाडार 14वें स्थान पर हैं। इस सूची में भारतीय मूल की प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दो प्रमुख हस्तियां रोमेश वाधवानी और भरत देसाई भी इस सूची में हैं।
 
फोर्ब्स ने कहा कि प्रेमजी के पास 17.4 अरब डॉलर की संपत्ति है और वह एशिया के सबसे उदार उद्योगपतियों में शामिल हैं। उन्होंने अपनी संपत्ति में से चार अरब डॉलर का दान किया है। नाडार की संपत्ति 14.4 अरब डॉलर है और उनकी ज्यादातर संपत्ति साफ्टवेयर सेवा इकाई एचसीएल टेक्नोलाजीज से जुटाई गई है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »