19 Apr 2024, 16:40:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Corporate

फिरौती वाले वायरस हमले से नौवां सबसे प्रभावित देश भारत: सिमेंटेक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 7 2015 4:28PM | Updated Date: Aug 7 2015 4:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। फिरौती मांगने वाले वायरस हमलों में अमेरिका, कनाडा और रूस के बाद भारत नौंवा सबसे प्रभावित देश है। सुरक्षा सॉफ्टवेयर बनाने वाली फर्म सिमेंटेक ने आज यह दावा किया। सिमेंटेक ने एक रिपोर्ट में कहा कि जहां दुनियाभर में इस तरह के हमले बढ़ रहे हैं, शरीर में धारण किए जाने वाले उपकरणों के इंटरनेट से जुड़ने की वजह से ऐसे हमलों में और तेजी आ सकती है।
 
रैनसमवेयर एक तरह का द्वेषपूर्ण सॉफ्टवेयर है जो व्यक्ति के कंप्यूटर में घुसकर उसकी फाइलों को कूट भाषा में बदल देता है और प्रभावित व्यक्ति द्वारा फिरौती देने पर ही वह इन्हें मूल रूप में लाता है। इस तरह के हमलों में करीब 200 डॉलर (लगभग 12,760 रुपये) तक की फिरौती मांगी जाती है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »