19 Apr 2024, 08:21:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

वॉलमार्ट ने भारत में 56 कर्मचारियों को अपनी कंपनी से निकाला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 14 2020 1:41AM | Updated Date: Jan 14 2020 1:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे बड़ी रिटेलर कंपनी वॉलमार्ट ने भारत में पुनगर्ठन के तहत बड़े अधिकारियों सहित 56 कर्मचारियों की छंटनी कर दी है।  कंपनी ने यहां जारी एक बयान में कहा कि जिन 56 लोंगों की छंटनी की गयी है उनमें से आठ प्रबंधन क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारी हैं। वॉलमार्ट इंडिया के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी कृष अय्यर ने कहा कि अधिक दक्षता के साथ काम करने की तैयारी चल रही है। इसके मद्देनजर कार्पोरेट स्ट्रक्चर की समीक्षा की जा रही है।
 
जिन कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया है उन्हें कई तरह के लाभों की पेशकश की गयी है। इन लोगों की छंटनी से कंपनी के विस्तार के प्रभावित होने की आशंका के बीच उन्होंने कहा कि वॉलमार्ट स्टोर विस्तार के लिये प्रतिबद्ध है। थोक ग्राहकों की सेवा के लिए बहुत निवेश किया जा चुका है और आगे भी निवेश जारी रहेगा। इसमें स्टोर के साथ ही ई कॉमर्स में भी निवेश जारी रहेगा। वॉलमार्ट ने वर्ष 2018 में 16अरब डॉलर के निवेश से ऑनलाइन मार्केटप्लेस फ्लिपकार्ट में अधिकांश हिस्सेदारी ली थी।
 
वॉलमार्ट के अभी देश में 28 कैश एंड कैरी स्टोर है जहां थोक में कारोबार होता है। इन स्टारों में खुदरा बिक्री नहीं होती है। कंपनी की योजना मुंबई में फुलफिलमेंट सेंटर बंद करने की भी है। यह देश में इसका सबसे बड़ा वेयरहाउस है। भारत में वॉलमार्ट को प्रॉफिट नहीं मिला है और देश में बिजनेस शुरू करने के एक दशक बाद भी इसकी बिक्री में वृद्धि की रफ्तार धीमी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »