25 Apr 2024, 09:01:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Corporate

पेप्सीको ने आंध्र प्रदेश में देश का सबसे बड़ा संयंत्र शुरू किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 3 2015 10:40PM | Updated Date: Apr 3 2015 10:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हैदराबाद। पेप्सीको इंडिया ने आंध्र प्रदेश के श्री सिटी में देश की अपने सबसे बड़ी पेय पदार्थ बनाने वाली इकाई के पहले चरण को शुक्रवापरल शुरू किया। इस संयंत्र में फलों का जूस आधारित पेय पदार्थ, कार्बोनेटेड साफ्ट ड्रिंक्स तथा स्पोर्ट्स डिंक्स बनाया जाएगा। इसके पूरी तरह चालू हो जाने के बाद नौ उत्पादन लाइनें होंगी जिसमें से पहले को आज शुरू किया गया।पेप्सीको की चेयरमैन और मुख्य कार्यपालक अधिकारी इंदिरा नूयी ने कहा, संयंत्र में पूर्व में की गयी घोषणा के अनुसार 1,200 करोड़ रूपए निवेश होगा। यह पेप्सीको की भारत में दीर्घकालीन प्रतिबद्धता को प्रतिबिंबित करता है।’’
 
 
संयंत्र का उद्घाटन आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने किया। इंदिरा ने कहा इस संयंत्र के चालू होने के साथ राज्य में औद्योगिक यात्रा के एक नये अध्याय की शुरूआत हुई है। सचाई यह है कि इस संयंत्र से हजारों रोजगार के अवसर सृजित होंगे, राज्य की आर्थिक वृद्धि और विकास को गति मिलेगी। 25 साल से अधिक समय से पेप्सीको भारतीय अर्थव्यवस्था और उसके लोगों में निवेश कर रही है।’’ उन्होंने कहा कि अत्याधुनिक संयंत्र जल उपयोग के मामले में कंपनी का सबसे दक्ष इकाई है। नायडू ने कहा देश में पेप्सीको का अत्याधुनिक संयंत्र हमारे राज्य में बना है, इसको लेकर हम अत्यंत खुश हैं
 
 
 
 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »