29 Mar 2024, 12:32:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

मैक्स हेल्थकेयर ने फूजीफिल्म के साथ किया करार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 16 2019 1:30AM | Updated Date: Oct 16 2019 1:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के मैक्स हेल्थकेयर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ने मंगलवार को जापान की कंपनी फूजीफिल्म के साथ करार किया जिसके तहत फूजीफिल्म स्तन कैंसर की बीमारी का जल्द पता लगाने के लिए डॉक्टरों को प्रशिक्षित करेगी। इस अवसर पर फूजीफिल्म भारत के प्रबंध निदेशक हारुतो इवाता ने कहा, ‘‘स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार स्तन कैंसर महिलाओं में तेजी से फैल रहा है और भारत में एक लाख महिलाओं में से 25.8 महिलाओं को आज यह बीमारी है। फूजीफिल्म इस बीमारी का जल्द पता लगाने की महत्ता को समझता है और इसके लिए उचित दाम में अग्रिम उपचार के लिए प्रतिबद्ध है। पूरी दुनिया में महिलाओं में स्तन कैंसर का जल्द पता लगाने के लिए हमने एमुलेट इनोवैलिटी उत्पाद तैयार किया है।’’   

इस साझेदारी के तहत फूजीफिल्म मैक्स हेल्थकेयर के साथ स्तन इमेजिंग में छह महीने की फेलोशिप प्रायोजित करेगा। मैक्स अस्पताल, साकेत के रेडियोलॉजी सेवाओं के निदेशक भरत अग्रवाल ने कहा, ‘‘यह साझेदारी एक डॉक्टर को छह महीने के लिए मैक्स-फूजीफिल्म सहयोग फेलोशिप कार्यक्रम के तहत ट्रेनिंग के साथ शुरू होगी और इसके साथ ही स्तन कैंसर का जल्द पता लगाने के लिए प्रति वर्ष दो रेडियोलॉजिस्ट को प्रशिक्षित करेगा।’’   कैंसर का आसान और सटीक पता लगाने के लिए फूजीफिल्म मैक्स अस्पताल में 50 माइक्रोन डिजिटल मैम्मोग्राफी मशीन लगाएगा। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »