29 Mar 2024, 04:19:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

मारुति सुजुकी इंडिया ने बलेनो पर दी भारी रियायत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 28 2019 12:09AM | Updated Date: Sep 28 2019 12:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। यात्री कार वर्ग की अग्रणी कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने बलेनो आरएस की खरीद पर एक लाख रुपए की भारी रियायत दे रही है। मारुति सुजुकी ने इस संबंध में बाम्बे शेयर बाजार को जानकारी दी है। कंपनी ने कहा है कि बलेनो आरएस के दाम में एक लाख रुपए की कटौती की गई है। गौरतलब है कि सरकार के अर्थव्यवस्था की मंदी को दूर करने के लिए कंपनी कर में की गई कटौती के बाद मारुति ने 25 सितंबर को अपने कुछ माडल के दामों में पांच हजार रुपए तक कमी करने का एलान किया था। 

कंपनी ने अब बलेनो आरएस के एक्स शोरूम दाम एक लाख रुपए कम किए हैं। मारुति ने बलेनो आरएस को 2017 में लांच किया था। इस माडल में एक लीटर का 3 सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन है। इंजन 101 एचपी और 150 एनएम का पीक टार्क जेनरेट करता है। इंजन में पांच स्पीड गियरबाक्स दिया। दिल्ली में वर्तमान में बेलेनो की कीमत एक्स शोरूम आठ लाख 88 हजार रुपये है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »