29 Mar 2024, 17:33:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

रसोई गैस की कोई कमी नहीं : इंडियन ऑयल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 27 2019 7:28PM | Updated Date: Sep 27 2019 7:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि देश में रसोई गैस की कोई किल्लत नहीं है। मीडिया में ऐसी रिपोर्टें आ रही थीं कि सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी सऊदी अरामको के दो संयंत्रों पर हुये ड्रोन हमलों के बाद देश में रसोई गैस आपूर्ति का संकट पैदा हो सकता है। 

इंडियन ऑयल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा ‘‘मीडिया में ऐसी खबरों आ रही हैं कि त्योहारी सीजन से पहले देश में रसोई गैस की किल्लत हो सकती है। तेल विपणन कंपनियाँ स्पष्ट करना चाहती हैं कि वे घरेलू तथा आयातित दोनों स्रोतों से रसोई गैस की बढ़ी हुई माँग पूरी करने में सक्षम हैं।’’ उसने बताया कि सऊदी अरामको समेत रसोई गैस के सभी आपूर्तिकर्ता पहले से नियत मात्रा में आपूर्ति के लिए प्रतिबद्ध हैं। घरेलू आपूर्ति भी बढ़ा दी गयी है। त्योहारी मौसम की बढ़ी हुई माँग पूरी करने के लिए अतिरिक्त कार्गो की व्यवस्था की जा रही है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »