17 Apr 2024, 04:10:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

100 भारतीय कंपनियों ने किया अमेरिका में 15 अरब डाॅलर का निवेश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2015 12:04PM | Updated Date: Jul 15 2015 12:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। भारत की 100 बड़ी कंपनियों ने अमेरिका के 35 राज्यों में विभिन्न क्षेत्रों में 15 अरब अमेरिकी डाॅलर का निवेश कर 91,000 से भी अधिक नई नौकरियां पैदा की। एक हालिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। 
 
भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) और ग्रांट थॉर्नटन (जीटी) की ‘इंडियन रूट्स, अमेरिकन साइल’ नामक रिपोर्ट में कहा गया है कि, दक्षिणी प्रांत टेक्सास में भारतीय कंपनियों ने सर्वाधिक तीन अरब 84 करोड़ डाॅलर का विदेशी निवेश किया। इसके बाद पेंसिल्वेनिया में तीन अरब 56 करोड़ डाॅलर, मिनिसोता में एक अरब 80 करोड़ डाॅलर, न्यूयार्क में एक अरब 10 करोड़ डाॅलर और न्यू जर्सी में एक अरब डाॅलर का निवेश भारतीय कंपनियों द्वारा किया गया। 
 
कैपिटल हिल में कल रिपोर्ट जारी करने के समय सीनेटर जान कारनिन और मार्क वार्नर समेत 20 शीर्ष सांसदों ने शिरकत की। सीनेट इंडिया कॉकस के सह अध्यक्ष सीनेटर वार्नर ने कहा, भारत अमेरिका में तेजी से बढ़ते प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के स्रोत के रूप में चौथा देश बनने वाला है, ऐसे में यह अहम हो जाता है कि हम देश में भारतीय वाणिज्य निवेश के सकारात्मक प्रभाव को पहचाने। 
 
रिपोर्ट के अनुसार भारतीय कंपनियों ने न्यू जर्सी में 9300, कैलिफोर्निया में 8400, टेक्सास में 6200, इलिनोइस में 4,800 और न्यूयार्क में 4,100 नौकरियां पैदा की। ये राज्य भारतीय कंपनियों द्वारा नौकरी पैदा किये जाने की सूची में पहले पांच पायदान पर हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »