29 Mar 2024, 06:55:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

विदेशी मुद्रा भंडार 1.45 अरब डॉलर घटा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 1 2019 1:23PM | Updated Date: Sep 1 2019 1:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 23 अगस्त को समाप्त सप्ताह में 1.45 अरब डॉलर घटकर 429.05 अरब डॉलर रह गया। इससे पहले 16 अगस्त को समाप्त सप्ताह में यह 7.08 करोड़ डॉलर घटकर 430.50 अरब डॉलर पर आ गया था। रिजर्व बैंक द्वारा जारी साप्ताहिक आँकड़ों के अनुसार 23 अगस्त को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में 1.20 अरब डॉलर की गिरावट आयी और यह 397.13 अरब डॉलर रह गया। इस दौरान स्वर्ण भंडार भी 24.32 करोड़ डॉलर घटकर 26.87 अरब डॉलर पर आ गया। आलोच्य सप्ताह के दौरान अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 42 लाख डॉलर घटकर 3.62 अरब डॉलर और विशेष आहरण अधिकार 45 लाख डॉलर घटकर 1.43 अरब डॉलर रह गया। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »