20 Apr 2024, 02:53:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

आईडीबीआई बैंक ने रेपो दर से जुड़ा होम और ऑटो लोन किया पेश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 31 2019 12:16PM | Updated Date: Aug 31 2019 12:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आईडीबीआई बैंक ने शुक्रवार को रेपो दर से जुड़ा होम और ऑटो लोन पेश किया। बैंक ने कहा कि वह रेपो दर आधारित होम और ऑटो लोन की पेशकश करेगा। इस कर्ज पर सालाना ब्याज दर साढ़े आठ फीसदी से शुरू हो रहा है। आईडीबीआई बैंक ने कहा है कि सुविधा प्लस मकान कर्ज एवं सुविधा प्लस वाहन कर्ज रिजर्व बैंक के रेपो दर से जुड़े होंगे एवं 10 सितंबर से ग्राहकों के लिए उपलब्ध होंगे।

निजी क्षेत्र के बैंक ने कहा कि अच्छे लोन क्रेडिट वाले नये ग्राहकों एवं न्यूनतम छह लाख रुपए तक की सालाना आय वालों को यह कर्ज दिया जाएगा। बैंक ने कहा है कि साढ़े आठ फीसदी की ब्याज दर पर 35 साल की अवधि के लिए 75 साल रुपए तक का कर्ज दिया जाएगा। इसके अलावा बिना किसी प्रोसेसिंग फीस के शेष राशि के ट्रांसफर और टॉपअप की सुविधा उपलब्ध होगी। ग्राहकों को 8.90 फीसदी की ब्याज दर पर सात साल की अवधि तक के लिए 25 लाख रुपए तक के ऑटो लोन की पेशकश की जाएगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »