24 Apr 2024, 07:01:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए और उपायों की घोषणा करेगी सरकार: सीतारमण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 30 2019 1:23AM | Updated Date: Aug 30 2019 1:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुवाहाटी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि सरकार अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए अगले सप्ताह कुछ और उपायों की घोषणा करेगी। सीतारमण ने यहां आयकर और वस्तु एवं सेवा कर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आधारभूत ढांचे पर खर्च प्राथमिकता में रहेगा और आगामी महीनों में इस पर सरकारी व्यय को भी बढ़ाया जायेगा।

उन्होंने कहा कि उद्योग जगत और अन्य पक्षों से बातचीत जारी है। उन्होंने इस दावे को खारिज कर दिया कि देश आर्थिक सुस्ती का सामना कर रहा है और कहा कि भारत अब भी विश्व की सबसे तेजी से प्रगति करती हुई अर्थव्यवस्था है। उन्होंने कहा कि ऑटोमोबाइल उद्योग में मांग को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न उपाय किये गये हैं और अन्य क्षेत्रों में मांग  मजबूत करने के लिए भी जल्द ही कदम उठाये जाएंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »