28 Mar 2024, 23:06:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

फोन-पे ने जुलाई में किया 335 मिलियन के आंकड़े को पार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 27 2019 9:40AM | Updated Date: Aug 27 2019 9:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। फोन-पे ने घोषणा की कि जुलाई में 335 मिलियन लेन देन के आंकड़े को पार करते हुए उसने 95 बिलियन की वार्षिक टीपीवी रन-रेट प्राप्त की है। जून 2018 में 20 बिलियन के आंकड़े को पार करने के बाद  फोन-पे का टीपीवी रन-रेट पिछले वर्ष की तुलना में 5 गुना बढ़ गया है। यह अभूतपूर्व वृद्धि फोन-पे मर्चेंट नेटवर्क के ऑनलाइन और ऑफ लाइन दोनों के तेजी से विस्तार के कारण हुई है।

फोन-पे ने इस वर्ष अपनी मार्केटिंग गतिविधियों पर अत्यधिक निवेश किया है और वीवो आईपीएल 2019 के टीवी प्रसारण के लिए आधिकारिक सह-प्रायोजक और आईसीसी विश्वकप 2019 के टीवी प्रसारण के लिए आधिकारिक सह-प्रस्तुत प्रायोजक था।

समीर निगम, सीईओ और संस्थापक फोन-पे ने कहा हम पूरे भारत में फोन-पे सेवाओं के तेजी से अपनाए जाने से रोमांचित हैं। केवल पिछले महीने में, फोन-पे ऐप का उपयोग 60 मिलियन उपयोगकर्र्ताओं द्वारा किया गया था। इसका मतलब है कि जुलाई में हर 15 भारतीय वयस्कों में से एक ने फोन-पे ऐप का इस्तेमाल किया। 3 साल से भी कम समय पहले लॉन्च हुई हमारी कंपनी के लिए यह काफी रोमांचक और सुखद है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »