29 Mar 2024, 07:07:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

मुंबई में टर्मिनल-2 से जायेंगी स्पाइसजेट की सभी उड़ानें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2019 12:41AM | Updated Date: Aug 21 2019 12:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुरुग्राम। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर किफायती विमान सेवा कंपनी स्पाइसजेट की सभी उड़ानें अक्टूबर से टर्मिनल-2 से रवाना होंगी। कंपनी ने मंगलवार को बताया कि एक अक्टूबर से मुंबई हवाई अड्डे पर उसका पूरा परिचालन टर्मिनल-2 पर स्थानांतरित हो जायेगा। यात्री विमानों के साथ ही उसके माल ढुलाई विमानों का भी परिचालन इसी टर्मिनल से होगा। स्पाइसजेट के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने कहा कि एक ही टर्मिनल पर पूरा परिचालन हो जाने से कंपनी को लागत कम करने में मदद मिलेगी तथा यात्रियों के लिए ट्रांजिशन आसान हो जायेगा। उन्होंने मुंबई हवाई अड्डे की परिचालक कंपनी माइल के अधिकारियों को इसके लिए धन्यवाद दिया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »