28 Mar 2024, 19:17:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

मारुति का मुनाफा 27 फीसदी घटा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 27 2019 12:55AM | Updated Date: Jul 27 2019 12:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार निमार्ता कंपनी मारुति सुजुकी को पहली तिमाही में घाटा सहना पड़ा है। कंपनी के वाहनों की बिक्री भी 18 फीसदी गिर गई है। कंपनी को पहली तिमाही में 1435.50 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। साल दर साल आधार कंपनी को 27 फीसदी का नुकसान हुआ है। कंपनी की नेट बिक्री में 14.1 का नुकसान हुआ है और यह 18,735.20 करोड़ रुपए रह गई है। कंपनी ने पहली तिमाही में कुल 4,02,594 गाड़ियों को बेचा, जो कि 17.9 घट गया है। घरेलू बाजार में कुल 3,74,481 गाड़ियां बिकी, वहीं निर्यात होने वाली गाड़ियों की संख्या 28,113 रही। कंपनी का इबिटडा 2047.80 करोड़ रुपए रहा और इबिटडा मार्जिन 10.4 फीसदी हो गया। कंपनी का खर्चा पिछले साल 19,848.80 करोड़ रुपए था, जोकि इस साल की पहली तिमाही में घटकर 18,645 करोड़ रुपए रह गया। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »