25 Apr 2024, 06:54:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

तीन महीने में हुआ 1018 करोड़ का मुनाफा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 27 2019 12:54AM | Updated Date: Jul 27 2019 12:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश बड़े सरकारी बैंकों में से एक पीएनबी को मौजूदा वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 1,018.63 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। डेढ़ साल पहले नीरव मोदी घोटाला सामने आने के बाद लंबे समय से बैंक घाटे में चल रहा था। पंजाब नेशनल बैंक को अप्रैल-जून तिमाही में 1,018.63 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। पिछले साल की जून तिमाही में 940 करोड़ रुपए और इस साल जनवरी-मार्च में 4,749.64 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था। नीरव मोदी के घोटाले से उबरा पीएनबी-फरवरी 2018 में नीरव मोदी के घोटाले के खुलासे के बाद पीएनबी को दूसरी बार मुनाफा हुआ है। पहली बार 2018 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 246.51 करोड़ का मुनाफा हुआ था। लेकिन, इस साल जनवरी-मार्च तिमाही में बैंक फिर से घाटे में आ गया था।

आंकड़ों पर एक नजर

1. पीएनबी की आय बढ़कर 15,161.74 करोड़ रुपए हो गई है।

2. अप्रैल-जून 2018 में 15,072.41 करोड़ रुपए थी।

3. ग्रॉस एनपीए 18.26% से घटकर 16.49% रह गया है।

4. नेट एनपीए 10.58% के मुकाबले 7.17% पर आ गया है।

5. फरवरी 2018 में नीरव मोदी के घोटाले के खुलासे के बाद पीएनबी को दूसरी बार मुनाफा हुआ है।

6. पहली बार 2018 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 246.51 करोड़ का मुनाफा हुआ था।

7. लेकिन, इस साल जनवरी-मार्च तिमाही में बैंक फिर से घाटे में आ गया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »