28 Mar 2024, 19:42:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

अनिल अग्रवाल का बोनस 2014-15 में 28 प्रतिशत बढ़कर 8.85 करोड़ रूपए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 5 2015 1:22PM | Updated Date: Jul 5 2015 1:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। लंदन शेयर बाजार में सूचीबद्ध वेदांता रिसोर्सेज ने 2014-15 के लिए अपने चेयरमैन अनिल अग्रवाल का सालाना बोनस 28 प्रतिशत बढ़ाकर 8,97,000 पौंड (8.85 करोड़ रूपए) करने का प्रस्ताव किया है। वेदांता ने अपने शेयरधारकों को भेजी वार्षिक रिपोर्ट में कहा कि अग्रवाल का मूल वेतन पैकेज 16.08 लाख पौंड पर अपरिवर्तित रहेगा। कंपनी की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) तीन अगस्त को लंदन में प्रस्तावित है।
 
कंपनी की पारिश्रमिक समिति के चेयरमैन इयुआन मैकडोनाल्ड ने कहा कि, फर्म ने वर्ष के लिए तय अधिकतम निष्पादन लक्ष्यों का 37.2 प्रतिशत हासिल किया है और इसके परिणाम स्वरूप कार्यकारी चेयरमैन (अनिल अग्रवाल) एवं वाइस चेयरमैन (नवीन अग्रवाल) के लिए वेतन का 55.8 प्रतिशत बोनस का प्रस्ताव किया जाता है। 
 
पिछले वित्त वर्ष के लिए अनिल अग्रवाल का वार्षिक बोनस 8,97,000 पौंड होगा जो 2013-14 में 7,00,000 पौंड था। उनके भाई नवीन को 5,33,000 पौंड बोनस मिलेगा जो इससे पिछले साल 3,90,000 पौंड था। अनिल अग्रवाल का वार्षिक पारिश्रमिक 2014-15 में बढ़कर 26.34 लाख पौंड पहुंच जाएगा जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 24.54 लाख पौंड था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »