26 Apr 2024, 05:15:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Corporate

मेस्को स्टील ने मैथन इस्पात का 1,160 करोड़ रूपए में अधिग्रहण किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 1 2015 11:33PM | Updated Date: Apr 1 2015 11:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मेस्को स्टील ने ओड़िशा की मैथन इस्पात का 1,160 करोड़ रूपए के सौदे में अधिग्रहण किया है। यह अधिग्रहण रिण व इक्विटी में किया गया है। इस सौदे से मेथान इस्पात के पुनरोद्धार में मदद मिलेगी, जो 795 करोड़ रूपए के रिण के बोझ से दबी है। इससे मेस्को को ओड़िशा की कंपनी की लौह अयस्क खानों का इस्तेमाल करने में मदद मिलेगी।  मेस्को स्टील की चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक रीता सिंह ने कहा यह मेस्को के लिए लाभ का सौदा है।

 

 

इससे मेस्को की इस्पात क्षमता 22 लाख टन वार्षिक हो जाएगी।’’ उन्होंने कहा कि यह सौदा 1,160 करोड़ रूपए का है। सौदे के तहत दिल्ली की मेस्को कलिंगनगर में मैथान इस्पात के 10 लाख टन के इस्पात कारखाने का अधिग्रहण करेगी। मेस्को ने कहा है कि उसकी भारतीय स्टेट बैंक की अगुवाई में बैंकों के गठजोड़ से मेथान के रिण के भुगतान के लिए बातचीत हो रही है। मेथान इस्पात के पास 60 टन का इस्पात गलाने का संयंत्र भी है। मेस्को ने कहा है कि वह 70 टन का इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस और जोड़ेगी। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »