28 Mar 2024, 15:11:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

फ्रेस्का ने लाँच किया कार्बोनेटेड फ्रूजो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 28 2019 12:37AM | Updated Date: Jun 28 2019 12:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पैकेज्ड जूस कंपनी फ्रेस्का जूसेज ने कार्बोनेटेड फ्रूट ड्रिंक्स की नई रेंज फ्रेस्का फ्रूजो लॉन्च करने की घोषणा की है। कंपनी ने गुरूवार को यहां यह घोषणा करते हुये कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश और पंजाब के बाद इसको दिल्ली के बाजार में उतारा गया है। अगले 15 दिनों में दिल्ली के15,000 दुकानों में यह उपलब्ध हो जायेगा। अभी यह सिर्फ सेब के स्वाद में उपलब्ध है लेकिन कंपनी जल्द ही इसको तीन फ्लेवर मोजिटो, जीरा और निम्बू मसाला में भी लाँच करेगी। कंपनी के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक अखिल गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में कार्बोनेटेड फ्रूट जूस रेंज का विस्तार किया गया है। उनकी कंपनी के लिए दिल्ली बहुत अहम बाजार है। कंपनी इस रेंज के प्रचार प्रसार पर विशेष जोर देगी। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »