29 Mar 2024, 06:54:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

विप्रो के संतूर साबुन ने बनाया रिकॉर्ड 2000 करोड़ रुपए सेल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 27 2019 12:39AM | Updated Date: Jun 27 2019 12:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। संतूर किसी भी भारतीय एफएमसीजी (फास्ट मूविंग कन्ज्यूमर गुड्स) कंपनी का ऐसा साबुन ब्रैंड बन गया जिसने 2 हजार करोड़ रुपए की सालाना सेल का स्तर छू लिया। संतूर बनाने वाली विप्रो कन्ज्यूमर केयर ने इस आंकड़े की पुष्टी की। संतूर ने 2 हजार करोड़ रुपए के टर्नओवर के साथ हिंदुस्तान यूनिलीवर लि. (एचयूएल) के लक्स को पछाड़ दिया और अब लाइफ बॉय के सामने चुनौती पेश कर रहा है।

एचयूएल की ताजा सालाना रिपोर्ट में लाइफबॉय और लक्स को क्रमश: 2 हजार करोड़ और 1 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के सेल्स ब्रैकेट में रखा गया था। विप्रो कन्ज्यूमर केयर ऐंड लाइटिंग के सीईओ विनीत अग्रवाल ने कहा, 'संतूर की मांग शहरी और ग्रामीण बाजारों में लगातार बढ़ रही है। अब यह 2 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के कन्ज्यूमर ब्रैंड्स में शामिल हो गया है। यह पहला और अकेला भारतीय साबुन है जिसने यह उपलब्धि हासिल की है।'  एचयूएल एक ब्रिटिश-डच कंपनी है जिसका मुख्यालय मुंबई में है। इसकी स्थापना 1933 में लीवर ब्रदर्स के नाम से हुई थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »