19 Apr 2024, 23:49:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

गूगल ने कमाए 4.7 अरब डॉलर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 11 2019 2:16AM | Updated Date: Jun 11 2019 2:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। गूगल ने पिछले साल पत्रकारों के काम से 4.7 अरब डॉलर की कमाई की। यह कमाई उसने गूगल न्यूज या सर्च के माध्यम से की है। यह मीडिया घरानों की ऑनलाइन विज्ञापन से होने वाली कमाई में भारी कटौती है जो उनकी आय का एक प्रमुख स्रोत है। इसके चलते कई मीडिया घरानों का परिचालन सीमित हुआ या वे बंद हो गए। न्यूज मीडिया अलायंस (एनएमए) की सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। एनएमए अमेरिका के 2,000 से भी ज्यादा अखबारों का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था है। गूगल के कारोबार में समाचारों का अहम योगदान है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने एनएमए के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी डेविड शेवर्न के हवाले से कहा कि जिन पत्रकारों ने यह कंटेट (लेख एवं वीडियो) तैयार किया उन्हें इस 4.7 अरब डॉलर का कुछ हिस्सा मिलना चाहिए।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »