28 Mar 2024, 21:08:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

जोमेटो के कर्मचारियों को मिलेगा 26 सप्ताह का मातृत्व-पितृत्व अवकाश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 3 2019 9:56PM | Updated Date: Jun 3 2019 9:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमेटो ने अपने सभी कर्मचारियों - महिला एवं पुरुष - को 26 सप्ताह का मातृत्व तथा पितृत्व अवकाश पूरे वेतन के साथ देने की घोषणा की है। कंपनी ने सोमवार को यहाँ कहा कि महिला और पुरुष दोनों कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। इसके साथ ही यदि कोई कर्मचारी सेरोगेसी के माध्यत से माता या पिता बनते हैं तो उन्हें भी इसका लाभ मिलेगा। इस अवकाश के दौरान कंपनी कर्मचारी को पूरा वेतन देगी। कंपनी ने कहा कि यह नियम वैश्विक स्तर पर लागू किया जा रहा है। जोमेटो अभी दुनिया के 13 देशों में कारोबार कर रही है। उसने कहा कि इसके साथ ही नये बनने वाले माता-पिता को बच्चे के जन्म पर प्रोत्साहन स्वरूप एक हजार डॉलर भी दिये जायेंगे। जोमेटो ने कहा कि उसकी नीतियों में आये इस बदलाव का लाभ उन माता-पिता को भी मिलेगा जिनके बच्चे का जन्म पिछले छह महीने में हुआ है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »