19 Apr 2024, 10:55:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Corporate

फ्लिपकार्ट 60 करोड़ डॉलर जुटाने के लिए कर रही है बातचीत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 31 2015 7:48PM | Updated Date: Mar 31 2015 7:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। ऐसा समझा जाता है कि आनलाइन सामान बेचने वाली कंपनी फ्लिपकार्ट निवेशकों के समूह से 60 करोड़ डॉलर (3,750 करोड़ रूपए) जुटाने के लिए बातचीत कर रही है। मामले से जुड़े सूÞत्रों के अनुसार, ई-वाणिज्य कंपनी का मूल्यांकन फिलहाल 11.5 से 12 अरब डॉलर (करीब 71,000 करोड़ रपये से 75,000 करोड़ रूपए) किया गया है।
 
 
कंपनी इसे बढ़ाने पर भी गौर कर रही है। सूत्रों के अनुसार फ्लिपकार्ट करीब 60 करोड़ डॉलर जुटाने के लिए कुछ निवेशकों के साथ बातचीत कर रही है। कंपनी अपना मूल्यांकन भी बढ़ाने पर ध्यान दे रही है जो फिलहाल 11.5 से 12 अरब डॉलर है। इस बारे में पूछे जाने पर कंपनी ने कोई भी टिप्पणी करने से मना कर दिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »